फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान माह में बिजली की कटौती ने बढ़ायी रोजेदारों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। शासन-प्रशासन और बिजली विभाग भले ही तहसील मुख्यालय पर 20 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे सप्लाई का दावा करता हो, लेकिन वास्तव में सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। फाल्ट और ओवरलोडिंग के नाम पर बेवक्त की जा रही कटौती ने रमजान माह में रोजेदारों की परेशानी को काफी बढ़ा दिया है। जिससे आक्रोशित रोजेदार अब आंदोलन का मन बनाने लगे है। अघोषित बिजली कटौती ने पूरे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। एक तो आसमान से आग बरस रही है तो वहीं बिजली कट जाने से लोग परेशान है। प्रदेश सरकार ने रमजान शुरू होने के पूर्व पर्याप्त मात्रा में बिजली सप्लाई का वादा प्रदेश की जनता से किया था, लेकिन वर्तमान में स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती चली जा रही है। रोजेदारों के साथ ही किसानों के समक्ष भी समस्या खड़ी हो गई है। बिजली न होने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे है, जिससे किसान धान का बेंगा डालने के लिए खेत तैयार नहीं कर पा रहे है वहीं सब्जी की खेती करने वाले किसानों के समक्ष तो काफी परेशानी खड़ी हो गई है। तहसील मुख्यालय पर 20 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे का दावा पूरी तरह से हवा-हवाई साबित हो रहा है। कस्बा निवासी संजय सोनी, बबलू जायसवाल, प्रमोद मौर्य, मोहम्मद खालिद, मो. राशिद, इलियास खान, नन्हे शेख, नंदू यादव, राजेश सिंह, अवनीश, बंद्री, विजय, संतोष, अशोक आदि ने भीषण गर्मी के इस मौसम में अघोषित कटौती न किये जाने की मांग की है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शेड्यूल के हिसाब से नहीं मिल रही बिजली
मेजवां। फूलपुर तहसील मुख्यालय के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों में शेड्यूल के हिसाब से बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। क्षेत्र में बिजली की दुर्व्यवस्था के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. तारिक बी शेख ने सोमवार को तहसीलदार जंगबहादुर यादव को पत्रक सौंपा। पत्रक में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। शाम में चार बजे और रात में 11 बजे लाइट काट दी जा रही है, जिससे रोजेदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में संतलाल, अकलैन, आफताब, महफूज, मो. कलीम, हसनैन, राशिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें