फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान रहेगा तभी बचेगा देश : घूरा राम

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। बहुजन समाज पार्टी की ओर से लालगंज लोकसभा से घोषित प्रभारी प्रत्याशी पूर्व मंत्री घूरा राम ने के घूरीपुर गांव से शुक्रवार को चुनावी शंखनाद का आगज कर दिया। जनसभा को सबोंधित करते हुए कहा कि जब संविधान रहेगा तभी देश बचेगा। केन्द्र और प्रदेश की सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही।
विज्ञापन

घूराराम कस्बे के घूरीपुर गांव में पार्टी की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के नाम में %रामजी% जोड़े जाने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है। दलितों को कुछ दे नहीं पाए। गोरखपुर-फूलपुर के उप चुनाव से हड़बड़ा गए हैं। शोषित दलितों का ध्यान भटकाने के लिए बाबा साहब के नाम में जोड़तोड़ कर रहे हैं। दलित समाज के लोग 2019 में मुहतोड़ जबाब देंगे। कहा कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसीलिए वे अभी से प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। अध्यक्षता चन्द्रदेव राम करैली और संचालन ओमकार शास्त्री ने किया। समारोह को जोन इंचार्ज विजय कुमार, हरिश्चंद्र गौतम, विनोद कुमार चौहान, कृष्ण मोहन उपाध्याय, एम जफर खान, अरुण पाठक, मेवालाल, विजेंद्र सेनानी, अवनीश्वर कुमार, रमेश मौर्य चंद्रेश आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें