फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की 47 हेक्टेयर जमीन की फसल होगी नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। बूढ़नपुर तहसील के गांव मकरहां ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा कर लगाई गई फसल को नीलाम किया जाएगा। एसडीएम ने फसल की नीलामी के लिए हल्का लेखपाल को नियुक्त किया है। नीलामी की धनराशि सरकारी खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मकरहां स्थित चारागाह आदि जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जा करके फसल लगा दी गई थी। 17 मार्च को डीएम कोर्ट से फर्जी तरीके से जमीन का आवंटन करा कर कब्जा करने का फैसला आया। एसडीएम को जमीन को खाली कराने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में एसडीएम बूढ़नपुर प्रकाश चंद ने हल्का लेखपाल से सर्वे कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार 47.86 हेक्टेयर ग्रामसभा की भूमि पर गेहूं और सरसों की फसल लगाई गई है। एसडीएम ने फसल की नीलामी के लिए हल्का लेखपाल को नीलाम अधिकारी नियुक्त किया है। संबंधित लेखपाल को निर्देश दिए हैं कि फसल को नीलाम कर प्राप्त धनराशि शासकीय मद में नियमानुसार जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें