फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के मामले में संवेदनशील बनेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्व महिला दिवस के मौके पर मंगलवार से जिले की महिलाओं को जागरूक करने के लिए सामाजिक संगठनों के सहयोग से पुलिस ने तीन दिवसीय अभियान की शुरूआत की। इसके तहत पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के जरिए पुलिसवालों को महिलाओं की समस्या के प्रति संवेदनशील बनाया गया। साथ ही वर्ष भर इस विषय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के विषय में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि आठ मार्च को विश्व महिला दिवस पर मंगलवार से डीजीपी के निर्देश पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के पहले दिन पुलिस लाइन सभागार में मौजूद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों को महिला समस्या के प्रति जागरूक करने के लिए उन्हें कई टेलीफिल्म दिखाई गई। एसपी ने बताया कि बुधवार को क्षेत्र के बड़े स्कूल, कॉलेजों में छात्रों को छात्राओं के प्रति उचित व्यवहार करने के लिए बताया जाएगा। छात्र-छात्राओं को कानून और सरकारी सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी। अंतिम दिन तहसील स्तर पर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी आदि के विरोध में जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद, सीओ सिटी सच्चिदानंद, सीओ सदर मो. अकमल खां के अलावा नारी सशक्तीकरण के लिए काफी दिनों से काम करने वाली समाज सेविका हीना देसाई आदि मौजूद रहीं।

--------------

सामर्थ्यवान पहले करते हैं कानून का दुरुपयोग
महिला सशक्तीकरण के लिए काफी दिनों से अभियान चलाने वाली समाज सेविका हीना देसाई ने कहा कि सरकार महिलाओं की मजबूत करने के लिए जो भी नया कानून बनाती है उसका उल्लंघन सबसे पहले धनाड्य और समर्थवान लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने और जागरूक करने के लिए वे काफी दिनों से लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिसवालों के इस तरह से अभियान चलाने का फायदा समाज की दबी, कुचली महिलाओं सहित अन्य को मिलेगा।
विज्ञापन


--------------
कई थानों पर नहीं हैं महिला पुलिसकर्मी
स्कूल, कॉलेज के बाहर शोहदों पर नजर रखकर, छात्राओं को छेडख़ानी, फब्तियां कसने वालों से बचाने के लिए भले ही एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन कर दिया गया है। लेकिन छह से अधिक थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने से यह दल कितना सफल कार्य कर पाएगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। जिन थानों पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं हो सकी है, उनमें निजामाबाद, जहानागंज, मेंहनगर, बरदह, देवगांव आदि हैं।

इनसेट
पूर्व संध्या सम्मानित होंगी महिला शक्ति
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को नारी शक्ति संस्थान की ओर से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से रोडवेज स्थित बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें आजमगढ़ के अलावा मऊ, बलिया, बनारस, जौनपुर सहित आदि जनपदों की महिलाएं भाग लेंगी। बलिया की डा. स्मृति सिंह, अंजना सिंह सेंगर सहित 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।


कंधरापुर में महिलाओं को दी गई जानकारी
आजमगढ़। नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर सरिता सिंह ने क्षेत्र के भवरनाथ गांव के पास भारी संख्या में महिलाओं को इकट्ठा करके उन्हें महिला हिंसा से जुड़े मामलों की विधिवत जानकारी दी। साथ ही हिंसा से बचाव और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सरकार की तरफ से जारी की गई हेल्पलाइनों के विषय में विस्तार से बताई। प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने महिलाओं ने जोश भरते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा का सहन न करें। बल्कि हिंसा, अत्याचार करने वाले के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए शिकायत करें। पुलिस उनका नाम गुप्त रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।आशीष तिवारी


पुलिस ने किया छात्राओं को किया जागरुक
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के नूरमोहम्मद इंटर कालेज पटना, फातिमा गल्र्स इंटर कालेज मेंहनगर और कृष्णा इंटर कालेज गोपालपुर में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी ने की। उन्होंने कालेज की छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि यदि कोई भी मामूली सी बात जो गलत लगे। उसका तुरंत विरोध करना चाहिए। क्योंकि बात दबाने पर खत्म न होकर और बढ़ जाती है। जिसका बाद में गलत परिणाम होता है। प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को भरोसा दिया कि वे अपने साथ होने वाली प्रत्येक घटनाओं की सूचना उन्हें, थाना या सरकार की तरफ से जारी की गई महिला हेल्पलाइनों पर फोन कर दें। शिकायतकर्ता का नाम और पता गुप्त रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाली को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं से अपील की कि आप लोग अपने घर के सदस्यों को यह भी समझाएं कि आपका जीवन अमुल्य है। इसलिए बाइक चलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हेलमेट जरुर पहनें।आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें