पैमाइश कर पत्थर गाड़ने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप
आजमगढ़। सदर तहसील क्षेत्र के नामदारपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने सदर तहसील के कानूनगो पर जमीन की पैमाइस कर पत्थर गाडने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है। मंडलायुक्त ने एसडीएम को जांच कर दोषी कानूनगो को निलंबित करने और एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
नामदारपुर गांव निवासी विंध्याचल साव पुत्र पब्बर साव का नामदारपुर गांव में जमीन है, जिस पर कुछ लोगों का कब्जा है। इस जमीन की पैमाइश कर पत्थर गाड़ने का आदेश सदर तहसील से हो चुका है। पैमाइश के लिए नगर कानूनगो मुसाफिर यादव के पास जब पहुंचा तो उन्होंने 15 हजार रुपये मांगे। 10 हजार देकर बाकी बाद में देने की बात कही। इस पर 31 जनवरी वे मौके पर पहुंचे और पैमाइश कर निशान लगा दिया। फोर्स उपलब्ध न होने की बात कहते हुए पत्थर बाद में गाड़ने की बात कहते हुए चले गये। इसके साथ ही शाम को अपने आवास पर बुलाकर 10 हजार और देने की बात कही। विंध्याचल के शिकायती पत्र पर मंडलायुक्त ने दोषी कानूनगो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।