फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जंगल के पास मंगलवार की शाम अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से साइकल सवार पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। उसका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है। घटना के समय दंपती दवा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मृत युवक प्रमोद कुमार (30) पुत्र रामधनी राम जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर जमुआ गांव का निवासी था। वह घर पर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार को प्रमोद अपनी पत्नी सीता देवी (28) को दवा दिलाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक डाक्टर के यहां आया हुआ था। दवा लेने के बाद पति-पत्नी एक साइकल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही अपने गांव में स्थित जंगल के पास पहुंचा कि पीछे से तेज गति से आ रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर प्रमोद की साइकल में टक्कर मार दी। इसमें प्रमोद और सीता गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में गांव के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के लोग दोनों को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सीता का इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रमोद दो बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें