फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की कीमती जमीन अपात्रों को हुई आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में गत दिनों एसडीएम लालगंज की तरफ से कीमती जमीन दो अपात्रों को पट्टा कर दिया। उक्त जमीन पर जब निर्माणकार्य शुरू हुआ तो ग्रामीणों को जानकारी हुई। लोगों ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की तो एडीएम प्रशासन ने स्थगन आदेश देते हुए विवाद के निस्तारण का निर्देश दिया। बावजूद इसके विवाद हल नहीं हो सका। स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षी उक्त जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसीलदार लालगंज से शिकायत की तो उन्होंने राजस्वनिरीक्षक और कोतवाली देवगांव पुलिस को निर्माण रोकने का आदेश दिया। बावजूद इसके निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

पीड़ित रामकेश लालगंज तहसील क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव के निवासी हैं। रामकेश का आरोप है कि उनके गांव के मुख्य सडक़ से सटा 310 एयर जमीन खेलकूद मैदान के नाम से अभिलेखों में दर्ज है। इस जमीन से सटा 70 एयर ग्राम समाज की और 40 कड़ी रामकेश की भूमिधरी है। उनका आरोप है कि खेलकूद मैदान से सटे 70 एयर ग्राम सभा की जमीन सडक़ के मुख्य मार्ग से सटी है। उक्त जमीन में से एसडीएम लालगंज ने गत दिनों गांव के दो अपात्रों को एक-एक विस्वा पट्टा कर दिया गया। जिन्हें पट्टे की जमीन मिली है। वे लोग ग्राम प्रधान के करीबी हैं। गांव वालों को पट्टा होने की जानकारी तब हुई जब उस पर निर्माण शुरू हुआ। लोगों के विरोध के चलते डीएम के निर्देश पर उक्त जमीन की पैमाइश कराई गई तो खेलकूद का मैदान, ग्राम समाज और रामकेश के जमीन का रकबा तकम पाया गया। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर एडीएभम प्रशासन ने विवाद सुलझाने का तहसील प्रशासन को निर्देश दिया। साथ ही विवाद हल न होने तक स्थगन आदेश दिया। बावजूद इसके पट्टा धारक उक्त जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। जबकि गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को शिकायत मिलने पर तहसीलदार लालगंज ने राजस्व निरीक्षक और कोतवाल देवगांव को निर्माण रोकने का निर्देश दिया। बावजूद इसके निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें