फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबी की आमद पर फरिश्त और काबा ने किए सजदे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के मुहल्ला कोट किला रोड पर स्थित परवेज अहमद के आवास के पास अंजुमन मिल्लते इस्लामिया के द्वारा जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की शुरूआत तिलावते कलाम पाक से हुई। जलसे को खिताब करते हुए मुख्य अतिथि मौलाना जकीउल्लाह गाजीपुरी ने कहा कि नबीकरीम जब दुनिया में आये तो अरब में एक खुशी का माहौल था। नवीकरीम सबके लिए रहमत बन कर आये ।
विज्ञापन

हजरत आमिना के करीब और चांद सूरज भी आ गये। आमिना के घर की तरफ एक नूर सा छा गया। उन्होंने कहाकि गौसे पाक के यहां कुछ लोग पहुंचे और कहा मेरे घर में सभी लोग नमाज के पाबंद है, लेकिन घर में बरकत नहीं है। इस पर गौसे पाक ने कहा कि अपने बाहरी हिस्से के दरवाजे पर पर्दा लगा दीजिए क्योंकि जो नमाज नहीं पढ़ते है उनकी निगाह पडने से बरकत खत्म हो जाती है। नमाज की इतनी बड़ी फजीलत है कि बेनमाजी जिस घर की तरफ देख ले उस घर की बरकत खत्म हो जायेगी। उन्होने कहाकि मेरे आका नवीकरीम के आंखों की ठण्डक है नमाज। इस मौके पर फैजुल हक मुबारकपुरी, रिजवान अहमदए एहसान कुरैशी, सगीर अहमद, मोहम्मद रेहान आदि ने नातियां कलाम पेश किया। इस मौके पर नफीस अहमदए राजूए नदीम अहमदए शमीमए परवेजए मोहम्मद राशिदए महताब अहमद आदि अंजुमन के लोग मौजूद थे। संचालन मोहम्मद अजीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें