फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी स्टेडियम की हालत, नहीं लगेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता है। इससे आउटडोर गेम एकदम बंद हो जाते हैं। स्टेडियम की बिल्डिंग भी जर्जर हो चुकी है। सीवरेज आदि की समस्या है। जिलाधिकारी ने सीडीओ की स्टेडियम की निरीक्षण कर यहां होने वाले कार्य के लिए इस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्टेडियम के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेडियम के निर्माण के बाद इसकी किसी ने सुध ही नहीं ली। नतीजा ये हुआ कि मैदान में बारिश के दिनों में जलभराव के कारण आउटडोर गेम एकदम से बंद हो जाते हैं। रखरखाव और सिंचाई के अभाव में मदान की मिट्टी ने पत्थर सा स्वरूप ले लिया है। स्टेडियम की बिल्डिंग भी खस्ताहाल हो चुकी है। स्वरूप एकदम जर्जर हो चुका है। दक्षिणी छोर से नाले का पानी ओवर फ्लो होकर स्टेडियम में घुस आता है। पीने की पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। स्टाफ के नाम पर सिर्फ एक चौकीदार की तैनाती है। इन कमियों के कारण खिलाड़ियों यहां आने में रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब स्टेडियम की हालत को सुधारने की सुधि ली जा रही है। इसमें स्टेडियम के मैदान की खुदाई कराके इसमें मिट्टी का भराव कर ऊंचा किया जाएगा ताकि जलभराव न हो। साथ ही स्टेडियम की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगवाने का भी प्रस्ताव है। सीवरेज और जर्जर इमारत को सुधारने की कवायद भी शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सीडीओ को स्टेडियम की निरीक्षण कर स्टीमेट आदि तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टेडियम की जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें