फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंपायरिंग करेंगे अजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरिया के ग्वागंजू सिटी में 25 नवंबर से आयोजित बोने वाली दस दिवसीय कोरिया मास्टर ग्रैंड ब्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जनपद निवासी अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अजेंद्र राय को शामिल किया गया है। इससे जनपदवासियों और खेलप्रेमियों में काफी हर्ष व्याप्त है। अजेंद्र राय को बैडमिंटन एशिया की ओर से आयोजित अप्रेजल के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ ने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है। अजेंद्र राय गुरुवार को कोरिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इसके पहले अजेंद्र राय जून 2017 में भी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आयोजित आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के अलावा पेरिस, सिंगापुर, मलेशिया, ताइवान, वियतमान, ढाका आदि देशों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कोरिया मास्टर ग्रैंड ब्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण मिलने पर सीडीओ अभिषेक सिंह, एसडीएम सगड़ी रविरंजन, एडी बेसिक योगेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद शर्मा, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डा. डीपी राय, सचिव डा. पीयूष सिंह यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें