फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजे-बाजे के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली के अवसर पर जनपद में जगह-जगह विघ्नहर्ता गणेश और मां लक्ष्मी के प्रतिमा की स्थापना की गई थी। दीपावली के दिन इनका पूजा अर्चन कर श्रद्घालुओं ने परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। वहीं दीपावली के दूसरे दिन से ही प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के पहलवानपुर गांव में दो स्थानों पर प्रतिमा की स्थापित की गई थी। दीपावली के दिन यहां पर मेले का भी आयोजन किया गया। शुक्रवार को पूजा समितियों द्वारा डीजे की धुन पर नाचते गाते ह़ुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अंबारी संवाददाता के अनुसार माहुल में स्थापित गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन पूजा समितियों द्वारा शुक्रवार को किया गया। डीजे की धुन पर नाचते हुए युवा मूर्ति के पीछे-पीछे तमसा-मंजूसा संगम पर पहुंचे। जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के माहुल अध्यक्ष सुजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष धरणीधर पांडेय, संजय मोदनवाल, प्रिंस, विकास, अमित आदि उपस्थित थे। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार दीपावली के अवसर पर स्थापित मूर्तियों का विसर्जन शुक्रवार की रात से शुरू हो गया। क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों को लेकर युवा डीजे की धुन पर नाचते गाते मगई नदी पर पहुंचे और जयकारे के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में लक्ष्मी मां और गणेश की प्रतिमाओ का विर्सजन शनिवार को बाजे गाजे के साथ पौराणिक स्थल दुर्बासा स्थित तमसा-मजुषा नदी में विधि विधान के साथ किया गया। इस दौरान लगाए गए जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें