पल्हनी। सरकार के प्रतिनिधि बीएसएफ कंपनी के जवान प्रदीप कुमार पाल ने शनिवार को श्री शंकर जी इंटर कालेज डीहा पहुंचकर बछवल गांव निवासी शहीद विरेंद्र यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शहीद की पत्नी को अंग वस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया।
शहीद विरेंद्र यादव के पुत्र पिंटू यादव और पुत्री प्रियंका यादव ने पिता को श्रद्घासुमन अर्पित किया। प्रधानाचार्य रामकिशुन पांडेय, प्रबंधक देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, उमाकांत पांडेय, अनिल यादव, राजेश कन्नौजिया आदि ने भी श्रद्घासुमन अर्पित किया। प्रधानाचार्य रामकिशुन पांडेय ने कहा कि शहीद विरेंद्र यादव 16 अप्रैल 2009 को झारखंड प्रांत के लातेहर में चुनाव ड्यूटी के दौरान नक्सलियों से हुई मुठभेंड़ में शहीद हो गए थे। इस मौके पर रामनरेश यादव, मुन्ना यादव, केशव, चंद्रबली यादव, रामजन्म यादव, आदि उपस्थित थे। ब्यूरो