- अनंतिम प्रकाशन सूची में थे 3707782 मतदाता, अंतिम सूची में हैं 3576287
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं की मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यह प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय पर किया जाएगा। निर्वाचक नामावली 10 से 12 जून तक निशुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जो यह सुनिश्चित करती है कि मतदाता सूची अद्यतन और त्रुटिरहित हो। इस प्रक्रिया में मतदाताओं की संख्या में होने वाली वृद्धि या कमी का विशेष ध्यान रखा जाता है। निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। अंतिम प्रकाशन में जिले के 22 विकास खंडों की 1810 ग्राम पंचायतों में 35,76,287 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जबकि अनंतिम प्रकाशन में यह संख्या 37,07,782 थी। इस तरह मतदाताओं की संख्या में 1,31,495 की कमी आई है।
ग्राम पंचायत सदस्य : 22,230
क्षेत्र पंचायत सदस्य : 2,044
जिला पंचायत सदस्य : 82
मतदान केंद्र : 2019
मतदेय स्थल : 6053
विकास खंड
ग्राम पंचायत अनंतिम सूची में मदताता अंतिम प्रकाशन में मतदाता
वास्तविक वृद्धि/कमी
रानी की सराय
81
157623
151609
6014
तहबरपुर 91
162667
159068
3599
मिर्जापुर
86
184796
175260
9536
मुहम्मदपुर 73
171904
165270
6634
पल्हनी 91
189021
177243
11778
लालगंज
88
186055
183521
2534
ठेकमा 86
184426
181897
2529
तरवां 88
187481
169607
17874
मेंहनगर 83
177669
174412
3257
जहानागंज 71
139471
140003
-532
सठियावं 84
188218
186389
1829
बिलरियागंज 82
154218
144562
9656
अजमतगढ़ 101
192750
184400
8350
महराजगंज
82
162105
155331
6774
हरैया
85
175973
170619
5354
फूलपुर
89
189396
187082
2314
पवई
96
189021
184229
4792
मार्टीनगंज 65
160178
152071
8107
कोयलसा 79
147865
142713
5152
अतरौलिया 67
116043
112715
3328
अहरौला 94
181018
174969
6049
पल्हना 48
109884
103317
6567
जहानागंज में बढ़े वोटर, अन्य ब्लॉकों में घटे मतदाता
पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची पर गौर करें तो जिले के 22 ब्लॉकों में से मात्र जहानागंज ब्लॉक ही ऐसा है जहां मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यहां पर 532 मतदाता बढ़े हैं। जबकि सबसे ज्यादा 17874 मतदाताओं का नाम तरवां ब्लॉक में हटाया गया है। दूसरे नंबर पर पल्हनी है, जहां 11778 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। बुधवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में इस सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जहां 12 जून तक लोग इसका अवलोकन कर सकेंगे। - राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।