फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अस्पतालों पर बाहर से आए 1313 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर जांच के लिए लगी लाइन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बाहर से आए लोगों की जांच सोमवार को चार केंद्रों पर की जा रही थी। इन केंद्रों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। चारों सेंटरों पर 1313 लोगों की जांच की गई। ये सभी लोग बाहर से वापस लौटे थे। कहीं भी कोई कोरोना संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर सुबह सात बजे से ही जांच कराने के लिए बाहर से आए यात्रियों की भीड़ लग गई थी। पर्ची कटवाने के बाद बाहर से आए लोग अस्पताल पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर के बाहर पहुंच कर लाइन लगा लिया था जहां सुबह आठ बजे से जांच शुरू हुई। जिला अस्पताल पर देर शाम तक कुल 314 यात्रियों की जांच की गई। सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की सलाह देने के साथ ही जिसे जरूर हुई उसे दवाएं भी उपलब्ध कराई गई। जहानागंज संवाददाता के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज पर सर्वाधिक 565 लोगों की सोमवार को जांच की गई। कोई भी मरीज कोरोना संदिग्ध नहीं मिला। यहां भी सुबह से ही गहमागहमी की स्थिति देखने को मिली। सीएचसी कोल्हूखोर पर कुल 34 यात्रियों की जांच की गई। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार 100 शैय्या अस्पताल पर काफी बुरा हाल रहा। यहां शाम तक 400 मरीजों की जांच की गई। सभी को जांच के बाद घर भेज दिया गया। कोई भी मरीज यहां भी कोरोना संदिग्ध नहीं मिला लेकिन सभी को होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने यहां 120 यात्रियों को क्वारंटीन के लिए भर्ती कराया है। काफी संख्या में जांच के लिए यात्रियों के पहुंच जाने के चलते दिन भर यहां की व्यवस्था चरमराई नजर आई। कई यात्रियों ने हंगामा भी किया और अस्पताल के कुछ खिड़कियों के शीशे आदि भी तोड़ दिये। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी और पीएचसी पर भी यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें