फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन आरोग्य मेले में 131 कुपोषित बच्चों की हुई पहचान

विज्ञापन
जन आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में 77 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2254 मरीजों ने पंजीकरण कराकर इलाज कराया। 131 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 88 चिकित्सकों व 289 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

मेले में कुल 2254 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 961 पुरुष, 952 महिलाएं व 341 बच्चे शामिल रहे। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिसके तहत 57 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि यह योजना पात्र परिवारों को पांच लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराती है। जन आरोग्य मेले में 382 मधुमेह, 367 गैस्ट्रो, 224 श्वसन, 247 त्वचा व 108 उच्च रक्तचाप के मरीज शामिल रहे। इसके अलावा 131 कुपोषित बच्चों की पहचान व 115 गर्भवती महिलाओं (एएनसी) की जांच की गई।
विज्ञापन

मेले में 167 मरीजों को कोविड हेल्प डेस्क पर परामर्श दिया गया। 14 गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें