फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीसरे दिन सिर्फ 425 किलोलीटर बिका पेट्रोल

विज्ञापन
शहर के बाइपास ​स्थित पेट्रोलपंप पर सामान्य रही भीड़। -संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में दो दिन पूर्व फैली अफवाह का असर अब धीरे-धीरे सामान्य होता दिख रहा है। रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर हालात सामान्य रहे। बृहस्पतिवार को छोड़कर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हालात काफी सुधरे हुए रहे। बीते तीन दिनों में 1868 किलोलीटर पेट्रोल और 2245 किलोमीटर डीजल की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

जिले के पश्चिमी व दक्षिणी छोर वाले बार्डर के जिलों में फैली अफवाह का असर ऐसा रहा कि बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक के पेट्रोल पंपों पर दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की लाइनें लग गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग ड्रम, गैलन और डिब्बों में तेल लेना शुरू कर दिए। इसका असर रहा कि पहले दिन करीब 1000-1000 किलोमीटर पेट्रोल और डीजल की बिक्री हो गई। सुबह से लेकर देर रात तक यह सिलसिला चला। पंपों पर गंभीर हालात देख जिला प्रशासन ने गैलन, डिब्बों में तेल देने पर रोक लगा दी। इसका असर रहा कि दूसरे दिन से ही हालात सुधरने लगे। तीसरे दिन इसमें और ज्यादा सुधार हुआ। पेट्रोल पंपों पर लोग जाते रहे और आराम से तेल लेकर निकलते रहे।
बीते तीन दिनों में हुई बिक्री का आंकड़ा
बृहस्पतिवार - 1000 किलोलीटर पेट्रोल - 1000 किलोलीटर डीजल।

शुक्रवार - 443 किलोलीटर पेट्रोल - 634 किलोलीटर डीजल।

शनिवार - 425 किलोलीटर पेट्रोल - 611 किलोलीटर डीजल।
जिले में उपलब्ध स्टॉक
2070 किलोलीटर - डीजल
1529 किलोलीटर - पेट्रोल
फूलपुर में सामान्य रहे हालात
फूलपुर। पेट्रोल पंपों पर पिछले दो दिन की भीड़ के बाद अब हालत सामान्य हो गया है। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक किसी भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ नहीं दिखी। ऊदपुर, सुदनीपुर, इटकोहिया, ब्रह्मचारीपुरा, जगदीशपुर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य रही। फूलपुर की पुलिस सुबह से लेकर शाम तक भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेती रही।
विज्ञापन

दो पंपों पर तेल नहीं
लाटघाट। दो दिन से डीजल-पेट्रोल नहीं होने से रजादेपुर पेट्रोल पंप बंद है। बघावर-लाटघाट-रौनापार रोड पर भी पंप बंद है। खेती-किसानी के समय में डीजल न होने से कंबाइन संचालक व ट्रैक्टर संचालकों को दूर पेट्रोल पंपों पर जाकर तेल लेना पड़ा।
पड़ोसी जिलों में फैली अफवाह के बीच जिले में एक दिन अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। अब हालात सामान्य हैं। जिले में डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। लगातार कंपनियों के टैंकर आ रहे हैं। सीमा सिंह, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें