फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आवंटन में डूडा कर्मचारियों पर घूस लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवगठित नगर पंचायत माहुल में डूडा द्वारा कराए जा रहे आवास आवंटन में डूडा के कर्मचारियों द्वारा वसूली करने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो नेता रानू सिंह राणा के नेतृत्व में लोगों ने बुधवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया था। मामले की जानकारी होने पर डीएम ने जांचकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

डूडा द्वारा शहरी आवास योजना के तहत नवगठित नगर पंचायत माहुल में आवास का आवंटन किया जा रहा है। इसके आवंटन को लेकर प्राप्त हुए आवेदनों की जांच विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। विभाग के दो कर्मचारियों द्वारा लोगों से आवास आवंटन की जांच के नाम पर 10 से 20 हजार रुपये लेने की शिकायत लेकर बुधवार को भाजयुमो के रानू सिंह राणा कुछ लोगों के साथ विकास भवन परिसर स्थित डूडा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पीओ डूडा के न मिलने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जबकि इसकी जानकारी डीएम शिवाकांत द्विवेदी को हुई तो उन्होंने कहा कि पात्रों की जांच कई स्तर से कराई जा रही है। जो भी अपात्र मिल रहे हैं उन्हें बाहर किया जा रहा है। अगर डूडा के कर्मचारियों द्वारा पैैसे की वसूली की जा रही है तो इसकी जांच करा कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें