फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलगीतों के बीच 22 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को ठेकमा ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह में 22 जोड़े एक दूजे के हुए। हिंदू रीति रिवाज के साथ इनका विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ मंगल गीत भी गाए गए। अधिकारियों ने वर वधु को आशीर्वचन दिया।
विज्ञापन

विवाह के लिए यहां तीन मंडप बनाए गए थे। पांच पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान के साथ विवाह कराया गया। गांव की महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कन्यादान, सिंदूरदान से लेकर हर रस्म बड़े ही धूमधाम से हुईं। सभी को शादी का प्रमाण पत्र दिया गया। इसके साथ ही एक अटैची, घड़ी, दीवाल घड़ी, चेन, अंगूठी, पायल आदि उपहार दिए गए। मुख्य अतिथि ठेकमा ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह मुन्ना रहे। उन्होंने कहा कि यह शादी समाज के दहेज लोभियों के लिए तमाचा है। आज जितनी शादी हुई हैं सभी के माता-पिता धन्य हैं। बीडीओ पीसी राम, समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव, एडीओ परमानंद पांडेय, विनोद यादव, सौरव श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप यादव, विनोद आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें