फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से शिक्षा के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर स्थित दयानन्द बाल मंदिर मातादीन आर्य विद्यालय का वार्षिकोत्सव मंगलवार की रात धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। बच्चों ने अनपढ़ बीबी लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोंगो को शिक्षा के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र और छात्राओं ने दयानंद सरस्वती के गीत से किया। छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लघु नाटिका की प्रस्तुति पर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी और लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रहसन सुन कर लोग हँसते हँसते लोटपोट हो गए। कौव्वाली के शानदार मुकाबले में बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। मुरली वाला गीत सुन कर लोग भावविभोर हो गए। इसके बाद छात्रों ने वेस्टन म्युजिक पर आधारित कई डांस प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा.कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि देश के विकास के लिए राष्ट्रीय एकता आवश्यक है। शिक्षा से ही समाज और देश आगे बढ़ेगा। नकल विहीन परीक्षा से छात्रों में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ा है। इस मौके पर रामआशीष बरनवाल, प्रधानाचार्य अरविंद आर्य, अमरनाथ बरनवाल, मोती लाल सेठ, भृगुनाथ, सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन जितेंद्र मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें