फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस से अधिकारियों के नदारत रहने पर एसडीएम तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। संपूर्ण समाधान दिवस पर हाजिरी लगाने के अधिकारियों के बाद गायब होने पर एसडीएम ने कड़ा रवैया अपनाया है। एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी ने हाजिरी रजिस्टर चेक कर अधिकारियों और विभाग को चिन्हित करने का निर्देश दिया। चिन्हीकरण के बाद जांच आख्या रिपोर्ट डीएम को भेज कर कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है।
विज्ञापन

शासन ने प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और अपने-अपने विभागों की शिकायतों का निस्तारण करेंगे। लेकिन जिन तहसीलों में जिलाधिकारी नहीं होते वहां पर ज्यादातर अधिकारी हाजिरी लगा कर गायब रहते हैं। मंगलवार को मार्टीनगंज में एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी ने तहसीलदार मार्टीनगंज मनीष कुमार को संपूर्ण समाधान दिवस के बीच में हाजिरी रजिस्टर चेक कर अधिकारियों और विभाग को चिन्हित करने का निर्देश दिया। तहसीलदार ने 17 विभागों को चिन्हित किया। एसडीएम ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी अधिकारियों का समाधान दिवस पर न आना लापरवाही को दर्शाता है। एसडीएम की जांच में गन्ना निरीक्षक रामप्रताप तिवारी, अवर अभियंता जलनिगम सुभाषचंद्र, अवर अभियंता नलकूप छेदीलाल, अवर अभियंता लघु सिंचाई सतपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह, खंड शिक्षाधिकारी ठेकमा और मुहम्मदपुर विश्वजीत कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि मुहम्मदपुर, ठेकमा और मार्टीनगंज, खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता और वन रक्षक रामप्रवेश यादव हाजिरी बनाकर अनुपस्थित थे। इस पर एसडीएम ने जिलाधिकारी को अपनी जांच आख्या अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित की। इस दौरान तहसील दिवस पर कुल 12 आवेदन आए, जिसमें 10 राजस्व विभाग से संबंधित थे। सभी को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा दिया गया।

खतौनी में मृतक दर्ज होने की जिलाधिकारी से की शिकायत
सगड़ी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण ने मंगलवार को सगड़ी तहसील परिसर में फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और लेखपालों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासिनी हकीकुनिशा पत्नी अब्दुल रशीद ने आरोप लगाया कि छल कपट से रामानंद मौर्य पुत्र रघुनाथ मौर्य द्वारा उन्हें ग्राम समाज की जमीन को अपनी आबादी बता कर 3 लाख 50 हजार रुपए में बैनामा कर दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए निर्देशित किया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा निवासी राम अवतार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर खतौनी में खुद को जिंदा करने की गुहार लगाई गई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार मनोज कुमार को तत्काल जांच कर खतौनी में उनका नाम चढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। करणपुर गोपालपुर गांव निवासिनी रीता देवी पत्नी सुभाष ने खलिहान की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने कहा कि लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में बिना जांच किए ही निस्तारण दिखा दिया। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें