फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदी आबादी ने की विश्वविद्यालय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय के लिए चल रहे आंदोलन में रविवार को आधी आबादी ने भी हिस्सा ले लिया है। श्री मथुरा राय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी की प्राचार्या डॉ. विभा राय के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्राओं ने विश्वविद्यालय अभियान के लिए हस्ताक्षर किए। साथ ही अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डॉ. विभा राय ने कहा कि जनपद में विश्वविद्यालय न होने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को ही होती है। यहां उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थाओं के अभाव के चलते छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं। इसलिए आजमगढ़ में एक आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। आजमगढ़ मंडल मुख्यालय प्रदेश का एकमात्र मंडल मुख्यालय है जहां विश्वविद्यालय नहीं है। यहां लगभग 250 महाविद्यालय हैं। इससे यहां विश्वविद्यालय की मजबूत दावेदारी बनती है। इस अवसर पर डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. ममता राय, डॉ. संध्या पांडे, डॉ. मौसम गुप्ता, दयानंद राय, फूल बदन, बालमुकुंद सिंह, डॉ. सुजीत भूषण, डा. प्रवेश सिंह, कौशलेंद्र मिश्रा, शशि भूषण मिश्रा, विभा मिश्रा, नवीन राय, रीना सिंह, मीरा त्रिपाठी, बृजलाल सिंह, पुष्पा राय, इंद्रजीत यादव, श्यामलाल यादव, अनुमति, धर्मपाल पासवान आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें