फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों और सचिवों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। ब्लाक विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों ने जनपदीय अधिकारियों के उत्पीड़न के विरोध में ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को संयुक्त बैठक की। पांच फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित होटल में बैठक कर आरपार की लड़ाई की रणनीति बनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान संघ के उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि उच्चाधिकारियों की ओर से प्रधानों को परेशान किया जा रहा है। कभी जांच के नाम पर तो कभी शौचालय बनवाने के नाम पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। अधिकारी अपना काम करते नहीं, उल्टे अपनी नाकामियों का ठीकरा प्रधानों पर फोड़ देते हैं। ब्लाक अध्यक्ष लालचन्द यादव और भाजपा के संजीवन सिंह ने कहा कि साथ मिलकर गलत बातों के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। प्रधानों का उत्पीड़न उच्चाधिकारियों की ओर से लगातार किया जा रहा है। जांच के नाम पर ब्लैकमेल करने के साथ ही प्रताड़ित किया जा रहा है। पांच फरवरी को मडय़ा में प्रधान एकत्र होकर उच्चाधिकारियों का विरोध करेंगे। राजेश यादव, सुरेश यादव, हाजी मुमताज, इस्माइल फारूकी, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार, कमलेश राजभर, नोमान, हाफिज रिजवान, बृजभान यादव आदि ग्राम प्रधानों सहित भारी संख्या में अन्य ग्राम प्रधान प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें