फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में सीडीपीओ अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज। ग्रामीणों की शिकायत पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी बीडीओ और ब्लाक प्रमुख को सीडीपीओ अनुपस्थित मिले। उपस्थित सुपरवाइजर अधिकारियों के सवालों का जवाब नहीं दे पाई। इस पर बीडीओ और ब्लाक प्रमुख ने मामले से जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के बगल में बाल विकास परियोजना कार्यालय है। लोगों ने शिकायत की थी कि सीडीपीओ महीनों तक कार्यालय पर नहीं आते हैं। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री केंद्र पर नहीं मिलती हैं। शनिवार को ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह और प्रभारी बीडीओ रमेश कुमार शुक्ला ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीडीपीओ सतीश कुमार अनुपस्थित मिले। उपस्थित मुख्य सेविकाओं से योजनाओं के बारे में बात की गई उत्तर नहीं मिला। पुष्टाहार वितरण के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ब्लाक प्रमुख ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को मामले से अवगत कराया। जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
तीन अधिकारी मिले नदारद, प्रतिकूल टिप्पणी
मेंहनगर। जूनियर हाईस्कूल अहियाई के प्रांगण में एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनीं। इस दौरान बीडीओ, बिजली विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर उन्हें प्रतिकूल टिप्पणी जारी करने के निर्देश दिए। रामबली, रामअचल और निजामुद्दीन की वरासत नहीं होने पर राजस्व निरिक्षक को खतौनी में नाम जोड़ने के निर्देश दिए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पीके राय, इफ्तेखार खान, हरिकेश राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विकास कार्यों की जांच की
जहानागंज। विकास खंड के धरवारा गांव में जांच के लिए शनिवार को मंडलीय परियोजना प्रबंधक शमशेर बहादुर और जिला परियोजना प्रबंधक आशुतोष बरनवाल विकास कार्यों के जांच के लिए पहुंचे। लेकिन मौके से ग्राम पंचायत अधिकारी राम गावड़े और प्रधान फूलमती देवी के पुत्र भूपेंद्रवीर सिंह गायब रहे। इतना ही उन्होंने अपने मोबाइल को भी स्वीच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें