आजमगढ़। इंडियन किक बॉक्सिंग फेडेरेशन और दिल्ली किक बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से 16 से 20 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के 45 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें आजमगढ़ के सात खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों और इवेंट्स में शामिल हैं। सभी खिलाड़ी दिल्ली रवाना हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आलोक कुमार यादव (69 किग्रा), अमृत राज (52 किग्रा), सूरज यादव (67 किग्रा), अनुराग कुमार (32 किग्रा), अभिषेक यादव (52 किग्रा), निष्ठा सिंह (52 किग्रा), अर्चिशा त्रिपाठी (40 किग्रा) प्रतिभाग करेंगी। मंगलवार सुबह बस से सभी खिलाड़ी कोच ज्ञानेंद्र चौहान के साथ वाराणसी रवाना हुए। श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हो गए। सभी खिलाड़ियों को आजमगढ़ किक बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सहजानन्द राय, उपाध्यक्ष पारितोष राय, प्रशिक्षक गनेश कुमार गोंड, दिनेश चौहान, ज्ञानेन्द्र चौहान, शुभम तिवारी,शिवम तिवारी, शुभम पाण्डेय, कुशल सिंह गौतम, विनय कुमार प्रजापति, शुभकामना दी है।