फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंकिता व बालक में धर्मेंद्र रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आमजगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रतियोगिता का फाइनल परिणाम घोषित हुआ। बालक वर्ग में धर्मेंद्र, बालिका वर्ग में अंकिता व दिव्यांग वर्ग में राम सिंह चौहान अव्वल रहे। वहीं हाऊस में सर्वाधिक मेडल जीत कर रामानुज हाऊस पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ से प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। जिसमें मनीष पाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अनुराग राय दूसरे व गौतम यादव तीसरे स्थान पर हे। 100 मीटर बालिका वर्ग में अंकिता मिश्रा, श्रृति कुमारी व पूजा यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चैंपियन की भी घोषणा हुई। जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त कर बालक वर्ग में धर्मेंद्र यादव, बालिका वर्ग में अंकिता मिश्रा व दिव्यांग वर्ग में राम सिंह चौहान पहले, दूसरे व तीसरे स्थान रहे। वर्षिक प्रतियोगिता में विद्यालय की चार टीमें बनाई गई थी। जिमसें सर्वाधिक मेडल जीत कर रामानुज हाऊस पहले स्थान पर रहा। विश्वेसरैया हाऊस को दूसरा व रमन हाऊस को तीसरा स्थान मिला। भाभा हाऊस चौथे स्थान पर रही। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य इफ्तेखार अहमद ने कहा कि खेल में जीत या हार नहीं वरन खेल भावना सर्वोपरि होती है। मानसिक विकास के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। समापन अवसर पर सुभाष शुक्ला, धीरेंद्र सिंह, श्रुति सिंह, खुशबू गुप्ता, प्रेमाननंद्र पटेल, संतोष कुमार, अरविंद यादव, अयोध्या मौर्या, नित्याननंद यादव, राजनरायण प्रसाद, रमेश प्रजापति, सैमुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।

गोधौरा ने रूदरी को 14 रनो से हराया
जहानागंज। क्षेत्र के समेंदा वर्कशॉप के पास आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वतंत्र सिंह मुन्ना ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच गोधौरा व रूदरी के बीच खेला गया। टॉस जीत कर गोधौरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित आठ ओवरो में गोधौरा के बल्लेबाजो ने तीन विकेट के नुकसान पर 57 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रूदरी की टीम मात्र 43 रनों के स्कोर पर ही ऑलआऊट हो गई। गोधौरा ने 14 रनों से उद्घाटन मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें