फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से नाम गायब होने, राशन न मिलने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। हरैया ब्लाक के मनिकाडीह के ग्रामीणों ने मंगलवार को सगड़ी तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राशन कार्ड से पात्रों को बाहर करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जांच कराकर पात्रों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी 2200 है और 238 की ही सूची जारी की गई। जबकि नियमानुसार लगभग 350 कार्ड धारक की सूची जारी होनी चाहिए। छह माह से अधिक समय बीत गया और कई बार ऑनलाइन फॉर्म भी भरा गया। लेकिन अब तक हम गरीब पात्रों के नाम राशन कार्ड की सूची में शामिल नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वृहद आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान हरेंद्र सिंह पटेल, मुराली, जयराम, विश्राम, बासमती, सुनीता, मीना, लक्ष्मीना, सरिता, सेवाती, भीमा, करीना, शकुंतला, पानमति, राजमती, लौटन, केशव, रामसेवक, रामबली, शीतला, चनौती आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में अजमतगढ़ के ग्रामीणों ने तहसील पहुंच नगर पंचायत में कोटेदारों के विरुद्ध जांच कर कारवाई करने की मांग।
बैंक के विलय से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
बूढ़नपुर । जिला सहकारी बैंक बूढ़नपुर को कप्तानगंज शाखा में विलय करने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले हमारा भुगतान किया जाए। इसके बाद ही बैंक का विलय हो। उधर ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए बैंक के प्रबंधक ने ग्रामीणों से दो दिन का समय मांगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीण शोभा वर्मा, गिरजेश वर्मा, लालचंद, अशोक, रामबचन आदि का कहना था कि जिला सहकारी बैंक बूढ़नपुर को कप्तानगंज शाखा में विलय कर दिए जाने से क्षेत्र के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खाते के संचालन के लिए लोगों को बूढ़नपुर से कप्तानगंज जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोटेदार के विरोध में कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन
मेहनगर। कोटेदार की मनमानी से नाराज पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटेदार पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
मेहनगर तहसील के भीटी गांव के पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भीटी गांव में पात्रगृहस्थी, अंत्योदय के 1441 है और इसी के सापेक्ष राशन भी कोटेदार द्वारा हर माह उठाया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ ही लोगों को राशन दिया जाता है। बाकी कालाबाजारी की जा रही है। इसकी शिकायत तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान लाल जी मौर्या ने कहा कि यदि कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आंदोलन को बाध्य होंगे। बाद में मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में खरपत्ती, कुसुम, राधिका, लालमुनि, शिवराती, गायत्री, प्रमिला, कमला, सुबाष, देवनाथ, रामपत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखपालों ने दिया धरना
बूढ़नपुर। छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को लेखपाल संघ ने बूढ़नपुर तहसील में बहाऊ राम की अध्यक्षता में धरना दिया। बाद में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंप स्मार्ट फोन और लैपटॉप नहीं देने पर 17 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। साथ ही 31 अक्तूबर से सात नवंबर तक बांह में कालीपट्टी बांध विरोध प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर नरेंद्र बहादुर यादव, चंद्रशेखर, अरविंद, कृष्णा, रामनयन आदि लेखपाल मौजूद रहे।
आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का धरना जारी
आजमगढ़ । 17 सूत्रीय मांगों को लेकर रिक्शा स्टैंड पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा।
जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हमारी 17 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती है हम सभी कार्यकत्री व सहायिका किसी भी दशा में कलम चालू नहीं करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18000 वेतन व सहायिकाओं को 9000 वेतन प्रतिमाह दिया जाए और विशेष योग्यता रखने वाली आंगनबाडिय़ों को मुख्य सेविका पद पर पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि पुष्टाहार नहीं लेने पर मानदेय और सेवा समाप्ति की धमकी दी जा रही है। लेकिन जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती कलम बंद हड़ताल जारी रहेगा। साथ ही बीएलओ, पल्स पोलियों की ड्यूटी नहीं करेंगे। मेगा काल आती है तो उसे भी रिसीव नहीं करेंगे। इस अवसर पर वंदना पाठक, सरोज पाल, जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम, वंदना पाठक, सरोज पाल, कंचन राय, वंदना पाठक, ममता निगम, सुनीता सिंह, मंजू मौर्या, सरोज उपाध्याय, संगीता, किरन सिंह, माधुरी चौरसिया, शशिकला यादव, सुनंदा, सुमित्रा, शारदा, रोनिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें