फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुकौली (झझवा) गांव निवासी कक्षा ग्यारह का छात्र सोमवार को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। मंगलवार को उसकी साइकल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार के पास लावारिस हाल में मिलने पर बुधवार को परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लापता छात्र संदीप चौहान (16) पुत्र दयाराम जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तुकौली (झझवा) गांव का निवासी है। मालटारी बाजार के पास स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। सोमवार को संदीप घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला और घर वापस नहीं आया। देर शाम तक संदीप के वापस न लौटने पर परिवार के लोग उसे खोजना शुरू किया। मंगलवार को संदीप की साइकल अंजानशहीद बाजार के पास मिली। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर संदीप की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें