फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 12 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहुंचे, पहले शहर में लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महानगरों की भांति अब जिले के उपभोक्ताओं के घरों पर भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम जल्द शुरू होने वाला है। सर्वे के बाद पहली खेप में जिले में 12 हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहुंच गया है। सबसे पहले शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां लगाया जाएगा। इसके लिए शहर में 30 हजार उपभोक्ताओं के सर्वे किया गया है।
विज्ञापन

जनपद के छह वितरण खंडों में विभिन्न भार के 6.90 लाख उपभोक्ता हैं। महानगरों की भांति अब यहां भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर हैदराबाद की मेसर्स जीएमआर काशी स्मार्ट मीटर्स लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं का सर्वे कराया जा रहा है।
सबसे पहले प्रथम डिवीजन यानि शहरी उपभोक्ताओं के यहां यह मीटर लगेगा। शहरी क्षेत्र के 73360 उपभोक्ताओं में से 30 हजार उपभोक्ताओं के सर्वे हो चुका है। अब इनके यहां प्रीपेड स्मार्ट मीटर एक दो दिन में लगाना शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिले में 12 हजार स्मार्ट मीटर आ चुका है। सबसे पहले ट्रांसफार्मर पर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के घरों पर लगेगा। बुधवार को भंवरनाथ में तो बृहस्पतिवार को पुराना पॉवर हाउस रैदोपुर के ट्रांसफार्मर पर स्मार्ट डीटी मीटर लगाया गया।
विज्ञापन

बिजली खपत की मॉनिटरिंग कर सकेंगे उपभोकता
स्मार्ट प्रीपेड मीटर बिजली खपत की सटीकता से मापने में सक्षम है। जिससे उपभोक्ताओं को उनके वास्तविक खपत के आधार पर बिल प्राप्त होंगे। स्मार्ट मीटर में रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराने की सुविधा होने के कारण उपभोक्ता अपनी बिजली की खपत की मॉनिटरिंग कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च को भी कम कर सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आ सकती है। स्मार्ट मीटर स्वचालित रूप से काम करता है। इसको मोबाइल की तरह ही आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है।संवाद
शहरी क्षेत्र में 30 हजार उपभोक्ताओं के सर्वे हो चुका है। सर्विस देने वाली कंपनी पहले 12 हजार स्मार्ट मीटर लगाएगी। पहले ट्रांसफाॅर्मरों पर डीटी मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। भंवरनाथ और रैदोपुर में इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। - रवि अग्रवाल, अधिशासी अभियंता शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें