फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: दो परिवार के दस लोगों समेत 12 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 02 Jul 2020 07:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण के ग्राफ ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को फिर एक साथ 12 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ लैब से आई रिपोर्ट में आठ मेंहनगर के एक परिवार के हैं। अहरौला ब्लाक में भी पति-पत्नी संक्रमित मिले हैं। परशुरामपुर सीएचसी के लैब टेक्निशियन और पल्हनी ब्लाक के नंदगांव में एक किशोरी में भी संक्रमण मिला है। अब संक्रमितों की संख्या 255 पहुंच गई है। इसमें 65 सक्रिय है, 183 स्वस्थ हो चुके हैं। सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मेंहनगर कस्बे में एक परिवार के आठ सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस परिवार के एक महिला की शादी मऊ के घास बाजार में हुई है। 10 जून को महिला मायके आई थी। 21 जून को वापस जाते समय महिला एक्सीडेंट में घायल हो गई थी। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां कोविड-19 टेस्ट में 26 जून को पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद महिला मेडिकल कालेज और वहां से वाराणसी रेफर कर दी गई थी। महिला के मायके में 14 लोग और ससुराल में छह लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। मायके में तीन महिलाओं समेत आठ लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इससे पूरे कस्बे में हड़कंप मचा है। इसके साथ ही अहरौला में भी पति-पत्नी संक्रमित मिले हैं। दोनों 29 जून को मुंबई से आए थे। इसके बाद सैंपलिंग कराई थी। अब दोनों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन


पल्हना ब्लाक के नंदगांव में एक किशोरी पॉजिटव हुई है। इस परिवार में एक व्यक्ति पहले भी संक्रमित मिला था। वहीं स्वास्थ्य विभाग के परशुरामपुर सीएचसी में तैनात लैब टेक्निशीयन भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि  नए मरीजों को आइसोलेट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें