फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मनाई गई स्वर्गीय पंचानन राय की जयंती : कांग्रेस नेता अजय राय हुए शामिल

Thu, 28 Nov 2024 07:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आजमगढ़ में स्वर्गीय पंचानन राय के जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान इन्होंने कहा कि वे विधायकों के गुरू थे। बोले जब मैं विधायक बनकर आया तो संसदीय कार्य करने की शिक्षा उन्ही से मिली।
 
विज्ञापन
स्वर्गीय पंचानन राय की जयंती में पहुंचे अजय राय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज़मगढ़ के नेहरू हॉल में बृहस्पतिवार को पूर्व शिक्षक विधायक स्व. पंचानन राय की 82 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में शिक्षा की दिशा और दशा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने स्व. पंचानन राय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय ने अगले साल से प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस पार्टी द्वारा स्व. पंचानन राय जी की जयंती मनाने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्व. पंचानन राय नए विधायकों के लिए गुरु की भूमिका में रहते थे। मैं भी जब विधायक बन करके आया तो संसदीय कार्य करने की शिक्षा उन्होंने ही दिया। वह नए विधायकों को प्रोत्साहित करते रहते थे। उनका जीवन संघर्षों में बीता। उन्होंने हमेशा सत्ता से लड़ने का कार्य किया और सरकार से लड़कर शिक्षकों के लिए उपलब्धियां अर्जित की। मैं भी उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करता हूं और सत्ता से संघर्ष करते हुए आज न केवल शिक्षक और कर्मचारियों के लिए बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए भी संघर्ष करता हूं।

आज की अत्याचारी सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीन कर उनके परिवार को बेसहारा बनाने का काम की है। कई वर्षों से सरकारी नौकरियों में न तो विज्ञापन निकला है और न ही कोई परीक्षा करा सकी है। यह सरकार सारे विद्यालयों व संस्थानों को बेच देना चाहती है। इससे हमारे समाज का पिछड़ा और गरीब वर्ग न पढ़ पाएगा और न सरकारी नौकरी पाएगा। प्रोफेसर अमेरिका सिंह,कुलपति विक्रांत यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश ने कहा कि पंचानन राय के योगदान को हम आज देख सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


विश्व के अनेक विकसित देशों में शिक्षकों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। अयोग्य अधिकारी शिक्षकों को निलंबित करते हैं। असली शिक्षक कभी अपने कर्तव्यों से नहीं भागता। उन्होंने प्रत्येक वर्ष 5 छात्रों को पंचानन राय फेलोशिप देने की भी घोषणा की। इस मौके पर प्राशिसं के पूर्व महामंत्री वेदपाल सिंह, महामंत्री उमाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, फुपुक्टा महामंत्री प्रोफेसर प्रदीप सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अनिल यादव, एकजुट संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, विक्रांत राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. अमित राय ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें