अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चला कर पुलिस ने 405 लीटर अवैध शराब की बरामदगी करने के साथ ही 12 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि तरवां थाना पुलिस ने खेलावन निवासी ऐरा बुजुर्ग को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सुभाष सोनकर निवासी मिश्रपुर को 40 लीटर, मुस्तफा निवासी चुनुगपार को 40 लीटर व राधेश्याम साहनी निवासी अजमतगढ़ 40 लीटर के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं दिलीप निवासी अमुवारी नरायनपुर को 40 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। इसी क्रम में बिलरियागंज पुलिस ने राजनाथ यादव निवासी जयराजपुर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। रौनापार थाना पुलिस ने राकेश यादव निवासी राजीव नौबरार करखिया, मुलायम यादव निवासी अराजी नौबरार करखिया व उमेश यादव निवासी अराजी नौबरार करखिया को 35-35 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। वहीं अतरौलिया थाना पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ राघवेंद्र कुमार निवासी भीलमपुर छपरा व पीर मोहम्मद निवासी शेखौना को गिरफ्तार किया। पवई थाना पुलिस ने प्रमोद निवासी उसरहां थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा।