फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सर्विलांस अभियान पर निकलीं 1187 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए शुरू किए गए विशेष सर्विलांस अभियान का डीएम राजेश कुमार ने रविवार को कैंप कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। सर्विलांस टीम ने कैंप कार्यालय पर उपस्थित लोगों का सर्वे कर कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विशेष सर्विलांस टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे करेगी और वह घरों पर स्टीकर चस्पा कर उसकी नंबरिंग करेगी। परिवार के सदस्यों की संख्या दर्ज करेगी। यदि परिवार के किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम है या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उसका ब्यौरा दर्ज करेगी और इसकी रिपोर्ट सुपरवाइजर के माध्यम से पीएचसी पर उपलब्ध कराएगी। अभियान के तहत कुल 1187 टीमें बनाई गई हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के लिए 59 टीम और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1128 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर से भी जांच करेगी। टीम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी लगाया गया है। अभियान 15 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ. संजय, डॉ. एके सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ बेलाल, प्रशांत सोनकर, डॉ, प्रेम सागर यादव व दिलीप मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें