रानी की सराय। कस्बा स्थित एक पुराने मकान में चल रही खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में चांदी के सिक्के मिले है। गृहस्वामी केे जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खुदाई ठप करवा कर मजदूरों को घर भेज दिया। कस्बा निवासी केके गुप्ता ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खुदाई में मिले सिक्को को बरामद कर लिया और जांच कर रही है।
रानी की सराय कस्बेे के सेठवल निवासी केके गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर बताया कि उसका पुराना मकान मौरूसी में है। जिस पर वर्तमान में पंकज व चंदन पुत्रगण गनेश कब्जा कर रखा है। उक्त की जमीन में काफी मात्रा में संपत्ति दफन है। जो देश हित में काम आ सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि की खुदाई के दौरान वर्ष 2000 में भी पुरातत्व महत्व के कई सिक्के व अन्य सामान बरामद हुए थे। जिसे गनेश के परिवार के लोग छुपा ले गए। 30 अप्रैल को पुन: मजदूर लगे थे और घर में खुदाई हो रही थी। इसी दौरान मिट्टी के घड़े में चांदी के सिक्के बरामद हुए है। उक्त चांदी के सिक्के बरामद होने के बाद पंकज व चंदन ने मजदूरों को घर भेज दिया और कम बंद करा दिया ताकि किसी को इसकी कोई जानकारी नहीं हो सके। केके गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी को पत्रक देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और पंकज व चंदन को थाने लाकर पूछताछ शुरू किया तो कुल 17 सिक्के पुलिस को उपलब्ध कराये गए। उक्त सिक्के 1904 के बने है। केके गुप्ता ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में बताया कि यदि उक्त भूमि की पुरातत्व विभाग के माध्यम जांच कराई जाए और खुदाई करायी जाए तो काफी मात्रा में पुराने सिक्के, जेवरात आदि मिल सकते है। एसओ रानी की सराय नंद कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर जमीन से बरामद हुए प्राचीन सिक्कों को जब्त कर दिया गया है। इसकी सूचना प्रशासन व पुरातत्व विभाग को दे दी गई है।