फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य, गायन, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नीरज अकादमी और मां दुर्गावती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार शाम राहुल प्रेक्षागृह में यूपी टैलेंट हट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह और पूर्व नपाध्यक्ष इन्दिरा जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद यादव ने कहाकि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने और सामने लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। नीरज अकादमी के प्रबंधक पवन सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा विकसित होती है। समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू और डीके सरोज ने कहा कि आप अभी जितनी मेहनत करेंगे आपका आने वाला कल उतना ही सुखद होगा। कार्यक्रम के दौरान नृत्य, गायन, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को लैपटॉप, टैबलेट, साइकिल व ट्राफी प्रदान सम्मानित किया गया। नृत्य में अवनी, मैक्स प्रथम, हरी सिंह, जीतू चौहान, उत्सव चौहान द्वितीय स्थान प्राप्त किए। गायन में आशुतोष मिश्र, तन्वी सिंह प्रथम, सामान्य ज्ञान में दीपू कुमार और पुनीत कुमार प्रथम रहे। इनको 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। चंद्र प्रकाश यादव, अनुष्का द्वितीय और निखिल बरनवाल को टैबलेट एवं नेदा हैशम तृतीय को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में संगीत चौहान, फातिमा प्रथम, अंकिता द्वितीय एवं पूजा विश्वकर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किए।
इस अवसर पर दीपक उपाध्याय, सौरभ सिंह, आकाश सिंह, पीयूष मौर्य, रूपेश, विशाल, चंदन सिंह, नागेन्द्र मौर्य, सागर, दीपक, किशन, रागिनी, शिवानी, रंजन, स्वेता, सोनी, अनुराधा, राकेश, आसुतोष सोनी, अबरार खान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें