फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्वासा और अवंतिका धाम पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला/मेजवां/फूलपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को तमसा मंजूषा के संगम पर स्थित दुर्वासा धाम पर दर्शन पूजन के लिए भोर से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तमसा के पवित्र जल में स्नान कर मंदिर में मत्था टेका और परिवार के सुख समृद्घि की कामना की। इसके बाद वहां लगे मेले में चाट-फुल्की का लुत्फ उठाने के साथ ही जमकर खरीदारी की। दुर्वासा धाम के पवित्र तमसा मंजूषा के संगम तट पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने संगम तट में डुबकी लगाना शुरू किया, जो शुक्रवार देर शाम तक चलता रहा। प्रदेश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने दुर्वासा धाम के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद अधिकतर श्रद्धालुओं ने संगम तट के किनारे गोदान किया। द्रव्य, अन्न, वस्त्र, दान कर सुख समृद्धि की कामना ऋषि दुर्वासा से मांगी। बहुत से लोगों ने दुर्वासा धाम में सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी और हलुआ-पूड़ी का प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए पंचकोशी परिक्रमा भी की। बटोर के दिन से ही लोग धाम पर पहुंच गए थे। देर शाम तक स्नान का क्रम जारी रहा। पुलिस प्रशासन ने सवारी वाहनों को मेला क्षेत्र में आने की अनुमति सुरक्षा कारणो से नहीं दी। मेला क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के भरपूर इंतजाम किए थे। अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई थी। स्नानार्थियों में नदी में जल न रहने पर प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी रही। संगम पर जल बमुश्किल दो तीन फिट ही होगा। लोगों ने उसी में आस्था की डुबकी लगाई। मेला में कई तरह के मनोरंजन के साधन जैसे आसमानी झूला, मौत का कुंआ, ब्रेक डांस, काला जादू, रनिंग ट्रेन लगाए गए हैं। मौत का कुआं लोगों के उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। मीना बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ रही। महिलाओं ने अपने जरूरत के सामान की खरीददारी की। श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान के बाद गृहथी के सामान खरीदे। किसानों ने किसानी से संबंधित हंसुआ, फावड़ा, हत्था, खुरपी, कुदाल आदि सामानों की खरीदारी किया। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध अंवतिकापुरी धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने सरोवर में स्नान कर अपनी अपनी परिवार के सुख समृद्धि की कामना की और मेले का लुत्फ उठाया। इसके बादलोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। मेले में उचक्के भी सक्रिय रहे जिन्होंने एक दर्जन से अधिक महिलाओं की चेन स्नेचिंग की। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शुक्रवार को महाराजगंज स्थित भैरो बाबा के स्थान पर भोर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। छोटी सरजू नदी और ऐतिहासिक पोखरे में स्नान करने के बाद भक्तों ने भैरव बाबा के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद वहां लगे मेले में जमकर खरीदारी की। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गौरा गांव स्थित ऐतिहासिक मंडलेश्वर महादेव मंदिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को हजारों महिलाओं और पुरुषों ने शिव सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद पातालपुरी महादेव को जल चढ़ाकर मुरादें मांगी। शिवसरोवर में खेसरहवां घाट के नाम से प्रसिद्घ घाट पर चर्म रोंगो से छुटकारा पाने वालों की स्नान के लिए भीड़ लगी रही। किसानों ने मंदिर पर गन्ना तो बहुतों ने चावल चढ़ाकर भगवान महादेव से अन्न की अधिकता का आर्शीवाद मांगा।
विज्ञापन


दुर्वासा मेले में दुर्व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कोसते रहे लोग
अहरौला। प्रशासन द्वारा मेले को लेकर किए गए दावे पूरे मेला क्षेत्र में कहीं भी देखने को नहीं मिले। जहां विभिन्न रूटों पर सुबह से लोग एक तरफ स्नान करने के बाद श्रद्धालु घर पहुंचने के लिए निकल रहे थे वहीं दूसरी तरफ डुबकी लगाने के लिए जाने वाले श्रद्धालु जगह-जगह घंटों जाम में फंसे रहे। कहीं भी व्यवस्था में लगी पुलिस दिखाई नहीं दे रही थी। जिसके चलते खासकर ट्रैक्टर, ऑटो जाम में दबंगई से पूरे मेला क्षेत्र में प्रवेश कर जा रहे थे। जिससे पैदल जाने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही घंटों जाम में फंसे और बेतरतीब खड़े वाहन परेशानी का सबब बन रहे थे। मेला व्यवस्था से जुड़े स्थानीय लोगों ने बताया की सीओ और कोतवाल के आने पर ही मेला में लगे पुलिसकर्मी दिखाई देते हैं इसके बाद उनके जाते ही सब लोग निष्क्रिय हो जाते हैं। इस बात को लेकर प्रशासन को कोसते नजर आए।

मेले में सक्रिय रहे अराजक तत्व और नशीले पदार्थों के विक्रेता
अहरौला। दुर्वासा धाम में चल रहे तीन दिवसीय मेले में जहां पुलिस प्रशासन निष्क्रिय रहा, वहीं मेले में वाहन चोर गिरोह के लोग सक्रिय रहे। अहरौला थाना क्षेत्र के बनहर चकमय गजडी क्षेत्र में खड़ी संजय पांडेय पुत्र जोगेंद्र कुमार पांडेय ग्राम सिकहुला थाना अतरौलिया की बाइक वाहन चोरो ने उड़ा दिया। संजय पांडेय ने अहरौला थाने में तहरीर दी है। वहीं मेला क्षेत्र में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले और उन तक नशीले पदार्थों को पहुंचाने वाले तत्व भी सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें