फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने लिया विवि स्थापना का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी कचहरी परिसर में विश्वविद्यालय स्थापना अभियान को लेकर आयोजित दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान में दूसरे दिन बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर किया। साथ ही विश्वविद्यालय की स्थापना तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि जिले के अधिवक्ता विश्वविद्यालय को लेकर अब आंदोलित हो चुके हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रमोद यादव ने कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय यहां के छात्र-छात्राओं का हक है। इसे प्रदेश सरकार को जरूर देना चाहिए। दीवानी अभिभाषक संघ के मंत्री शमशाद अहमद ने कहा कि दीवानी अभिभाषक संघ ने विश्वविद्यालय के मुद्दे को अपने एजेंडे में सम्मिलित कर लिया है और इसके लिए प्रस्ताव भी किया गया है। विश्वविद्यालय अभियान अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर जनपद का अधिवक्ता समाज सफलता मिलने तक लड़ता रहेगा। दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि हम सब विश्वविद्यालय के लिये तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो जाती। अरुणेंद्र कुमार सिंह, संगीता पाण्डेय सूबेदार यादव, लालजी सिंह, अजय राय, रवि राय, सच्चिदानंद राय, अरुण श्रीवास्तव, प्रह्लाद श्रीवास्तव, अमित तिवारी, जगदंबिका चतुर्वेदी, जेपी पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, साधना उपाध्याय, रमिता सिंह उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें