फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खंड विकास अधिकारियों का रूका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास में सठियांव और तरवां विकास खंड के एक-एक गांव में अपात्रों को आवास देने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में निर्देश के बाद भी दोनों खंड विकास अधिकारियों द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने दोनों अधिकारियों के फरवरी माह के वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सठियांव विकास खंड के केरमा गांव और तरवां विकास खंड के टंडवा खास गांव में प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को आवंटित करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान कुछ अपात्रों को आवास का आवंटन होना पाया गया। इस मामले में दोनों खंड विकास अधिकारियों को आवंटित आवासों के निरस्तीकरण, शासकीय अनुदान की धनराशि की वसूली और चयन के लिए दोषी पाए गए अधिकारियों और कार्मिकों के विरुद्घ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन 27 फरवरी तक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी सठियांव और खंड विकास अधिकारी तरवां का फरवरी माह का वेतन रोकने का निर्देश परियोजना निदेशक को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें