फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों का धरना तीसरे दिन रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मानदेय भुगतान और समयावधि को बढ़ाए जाने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर अंबेडकर पार्क पर चल रहा धरना तीसरे दिन बुधवार को जारी रहा। अंत में प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने ग्राम लोक शिक्षा केंद्रों के लिए समयावधि बढ़ाए जाने, अवशेष मानदेय का भुगतान किए जाने, शिक्षा प्रेरकों को परिषदीय विद्यालयों में लिपिक के पद पर समायोजित किए जाने, शिक्षा प्रेरकों का मानदेय ई-पेमेंट के माध्यम से किए जाने, समायोजन न होने तक शिक्षा प्रेरकों को न्यूनतम मानदेय दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एसोसिएशन सड़क से लेकर संसद तक घेराव प्रदर्शन करेगीे। जिला महामंत्री अखिलेश कुमार ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 25 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के दिन समस्त केंद्रों पर तालाबंदी कर विरोध किया जाएगा। धरने में राधेश्याम सरोज, प्रशांत यादव, अनिल, इंद्रेश निषाद, अर्जुन यादव, बिंदु सिंह, शशिकला, चंद्रावती, उषा, गीता, मनोज कुमार, अमन गोंड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें