फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वी वांट यूनिवर्सिटी, स्टीकर लगा उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वविद्यालय अभियान के तहत आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर बुधवार को वी वांट यूनिवर्सिटी स्टीकर लगाए जाने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्टीकर कैंपेन की शुरुआत सर्वप्रथम चिल्ड्रेन कालेज के उप प्रबंधक कृ ष्ण मोहन के चार पहिया वाहन पर लगाकर किया गया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में आवासीय विश्वविद्यालय आज की सबसे बड़ी जरुरत है। इसके बाद डा. क न्हैया सिंह, डा. राम प्रताप सिंह, डा. शारदा सिंह, डा. केके सिंह पालीवाल, प्रभु नारायण पांडेय, जगदीश बरनवाल, कृपा शंकर पाठक, डा.अभय राज सक्सेना, डा.शशि श्रीवास्तव, डा.अशोक श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने वाहन पर स्टीकर लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर राकेश गांधी, डा. सुजीत भूषण, शिव बोधन उपाध्याय, डा. मणिंदर कुमार सिंह, अभिषेक अस्थाना, बालचंद यादव, आलोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें