फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा कर बनाया विद्यालय, अब देना पड़ेगा हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रशासन की ओर से सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जाकर निर्माण करने वालों के किलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी गई है। एसडीएम सगड़ी ने महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर स्थित दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आदर्श हरिजन बाल विद्या मंदिर को आरसी जारी 15 दिन के भीतर हर्जाना जमा करने के निर्देश दिए हैं। 15 दिन में हर्जाना न जमा करने पर अधिक धनराशि देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर में बंजर और नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आदर्श हरिजन बाल विद्या मंदिर का निर्माण करा लिया गया था। अपनी जमीन न होने के बाद भी इस पर विद्यायक निधि भी ली गई थी। इसकी शिकायत प्रशासन से की गई तो जांच में पाया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधर पर जमीन पर कब्जा किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नकेल कसना शुरू कर दिया है। दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बसंत लाल श्रीवास्तव को जारी आरसी में इतने दिन से सरकारी जमीन कर कब्जा करने के एवज में 13.87 लाख रुपये हर्जाना 15 दिन में जमा करने के लिए आरसी जारी किया गया है। वहीं, आदर्श हरिजन बाल विद्या मंदिर के विजय प्रकाश सिंह को 2.57 लाख रुपये हर्जाना अदा करने को कहाया गया है। 15 दिन में हर्जाना न जमा करने पर धनराशि में वृद्धि हो जाएगी। विद्यालय के खिलाफ आरसी जारी होने से प्रबंध समिति में हड़कंप मचा है। उन्हें अब बेदखली का डर भी सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें