आजमगढ़। शौचालय निर्माण में आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा बुधवार की देर शाम कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें 15 फरवरी तक जनपद के लिए निर्धारित 42000 शौचालयों के लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया।
सरकार द्वारा पूरे देश को दो अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूर्ववर्ती सरकार में इस दिशा में कार्य न होने से अपना जनपद काफी पीछे हो गया है। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद इस कार्य में तेजी आई है। जनपद में 15 फरवरी तक 42000 शौचालय बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष अब तक लगभग 25000 शौचालय एमआईएस हुए हैं। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष धन अवमुक्त किया जा चुका है। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में 15 फरवरी तक 42000 शौचालयों का निर्माण पूरा करना है। डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट प्रतिदिन पांच-पांच गांवों की मानीटरिंग करेंगे। इस दौरान वह शौचालय निमार्ण के प्रगति की रिपोर्ट तैयार प्रतिदिन शाम को हमें प्रस्तुत करेंगे। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवही क्षम्य नहीं होगी। इसलिए युद्घस्तर पर कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करें। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र नाथ मिश्र और जिले चारो जिला कंसल्टेंट आदि उपस्थित थे।