फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर की खुदाई में अवरोध पैदा कर रहे अमेठी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के कैथी शंकरपुर माइनर स्वीकृत होने के बाद धन आवंटन होने के बावजूद नहर का निर्माण शुरू नहीं होने पर कैथी शंकर पुर गांव के लोगोें ने मंगलवार को रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इस दौरान गांव के लोगों ने कहा कि ग्राम सभा अमेठी के लोगों ने नहर के निर्माण में अवरोध पैदा कर दिया है जिससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

धरना सभा में विनोद कुमार ने बताया कि कैथी शंकर पुर में सत्तर हजार किसानों की आबादी है। इस क्षेत्र में माइनर के नहीं होने से खेती प्रभावित होती रही है। ग्रामवासियों द्वारा आवाज उठाए जाने पर माइनर स्वीकृत हो गया और धन भी आवंटन किया जा चुका है। माइनर की शुरुआत अमेठी ग्राम से होनी है। लेकिन वहां के लोगों द्वारा अवरोध पैदा किए जाने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 जून को जब ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया तो उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज, कानूनगो और नहर विभाग के अधिकारियों को मौके पर मुआयना करके परियोजना को जल्द शुरू कराने का आदेश दिया था। मौके पर गए अधिकारियों ने ग्रामसभा अमेठी के लोगों को नहर के पास अवैध कब्जे को हटाए जाने को कहा था। लेकिन वहां पर आदेश को अनसुना किए जाने के कारण नहर का कार्य शुरू नहीं होने पर ग्रामवासी धरना देने के लिए बाध्य हुए। विनोद कुमार ने अमेठी में हुए अवैध कब्जे को हटवाकर नहर की खुदाई कराए जाने की मांग की है। धरने में बृजेश राय, ऋषिकांत राय, कमलेश राय, श्याम कन्हैया सिंह, महेंद्र यादव, अंजनी सिंह, राजकुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें