फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संख्या के आधार पर समायोजन,स्थानांतरण का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्र संख्या के आधार पर समायोजन,स्थानांतरण का विरोध
आजमगढ़(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को ब्रम्हस्थान स्थित भोला सिंह सभागार शिक्षक सदन में हुई। बैठक में शिक्षकों ने 30 अप्रैल2017 की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों के समायोजन और स्थानांतरण का विरोध किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों की संख्या के आधार पर परिषदीय शिक्षकों का समायोजन, स्थानांतरण अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक से 30 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान के बाद बच्चों की संख्या बढ़ेगी। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर इस आदेश में संशोधन नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में जिला मंत्री जितेंद्र राय, रामबचन यादव, अनिल सिंह, राजेश सिंह, राम प्रकाश, मंजूलता राय, नगीना राय, हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

- शाहनेवाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें