फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया निलंबन, आख्या मांगने पर सवेतन किया बहाल 18-14-22

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने तहबरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भितरी के प्रधानाध्यापक उमेश चंद राय को 24 मई 2018 को निलंबित कर दिया था। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने बीएसए पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत
विज्ञापन

मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से कर दी। इसपर एडी बेसिक ने बीएसए से दो दिनों में आख्या मांगी। लेकिन 40 दिन से अधिक बीतने के बाद बीएसए ने आख्या तो नहीं दी अलबत्ता उन्होंने निलंबित प्रधानाध्यापक को बहाल कर दिया। इसपर एडी बेसिक ने उन्हें अंतिम रिमाइंडर जारी करते हुए तीन दिन में आख्या मांगी है।
24 मई को प्रधानाध्यापक उमेश चंद राय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों में पदों के छिपाने को लेकर और ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर हो रही चौथी काउंसिलिंग पर आपत्ति जताते हुए एक काउंसिलिंग कराकर पदस्थापन करने का नियमावली और शासनादेश के हवाले से बात करना चाही। इस बात को लेकर उनकी बीएसए से बहस हो गई। इस बहस के बाद बीएसए ने उमेश चंद राय को निलंबित कर दिया। इसकी जांच के लिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पल्हना को जांच अधिकारी नामित कर दिया। उमेश चंद राय ने इसकी जानकारी मा. शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय को दी। बृजेश राय ने 28 मई को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से मिलकर और 31 मई को एडी बेसिक से मिलकर शिक्षक संग हुए दुर्व्यवहार की बात बताई। उन्होंने बीएसए पर खुद को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताकर धमकाने, निरीक्षण के नाम पर अध्यापकों का वेतन काटने और पुन: सुविधा शुल्क लेकर वेतन बहाल करने और बर्खास्त कर्मियों शादाब अहमद एवं राजीव सिंह से कार्यालय में कार्य लेने आदि की शिकायत की और मामले की जांच कराने की मांग की। इस शिकायत पर एडी बेसिक योगेंद्र सिंह ने 31 मई, 11 जून और 28 जून को पत्र भेजकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ये दो दिन में आख्या मांगी। इसपर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने 30 जून को उमेश चंद राय को सवेतन बहाल कर दिया। इतना ही नहीं जो आरोप उमेश पर लगाए गए थे वे भी गलत निकले। जबकि सूत्रों की मानें तो उक्त मामले में कोई जांच हुई ही नहीं और ना ही किसी से स्पष्टीकरण मांगा गया। फर्जी समंवयक की आख्या के आधार पर निलंबित शिक्षक को बहाल कर दिया गया। शिकायत पर मांगी गई आख्या उपलब्ध न कराने पर एडी बेसिक ने 10 जुलाई को अर्द्घशासकीय पत्र जारी कर अंतिम रूप से तीन दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


निलंबित शिक्षक उमेश चंद राय को बहाल किया जा चुका है। रही बात एडी बेसिक के आख्या मांगने की तो वह अधिकारी हैं इस तरह की आख्या मांगते रहते हैं।
देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश राय द्वारा कई बिंदूूओं की शिकायत की गई थी। मैंने बीएसए से आख्या मांगी थी लेकिन अभी तक वह आख्या उपलब्ध नहीं हुई है। जिसके उन्हें 10 जुलाई को फिर से पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह, एडी बेसिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें