आजमगढ़। डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई वृद्घि को लेकर शिब्ली नेशनल कालेज, डीएवीपीजी कालेज, तेरही पीजी कालेज के छात्रों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनसे डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी करने की मांग की गई।
छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में जो वृद्घि हो रही है इससे छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर और गरीब लोगों का सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। पेट्रोल के दाम में वृद्घि से छात्र परेशान हैं और डीजल के दाम में वृद्घि से किसान और मजदूर परेशान हैं। किसानों को खेती करने में असुविधा हो रही है। सेराज अहमद ने कहा कि अगर दामों में कमी नहीं की गई तो हम छात्र वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। छात्रनेता रितेश यादव ने छात्रों, किसानों, गरीबों के हित को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने की मांग की। इस मौके पर तरूण यादव, प्रदीप यादव, इफ्तेखार अली, विमला यादव, आर्यन गौउ़, अनुज राय, संतोष कुमार, विपिन आदि उपस्थित थे। ब्यूरो