सगड़ी। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सगड़ी तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 216 मामले जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत हुए जिसमें सात मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें 151 राजस्व विभाग, 26 पुलिस विभाग, 10 विकास विभाग, एक स्वास्थ्य विभाग और 28 अन्य विभागों मामले प्रस्त़ुत हुए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसडीएम सगड़ी और सीओ सगड़ी को निर्देश दिया कि पुलिस और राजस्व के मामलों को एकत्रित करते हुए स्वंय राजस्व और पुलिस के अधिकारियों से समन्वय बना कर उसका निस्तारण करें। पैमाइश के मामलों में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त मामलों के शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर स्थिति को जानने के बाद करें।
लालगंज में आए 24 मामले, तीन का हुआ निस्तारण
लालगंज/मेजवां। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में तहसीलदार कृष्णानंद तिवारी की अध्यक्षता में दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कुल 43 मामले आये। जिसमें पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। बाकी को संबंधित विभागों को दे दिया गया।