फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर ओवरफ्लो होने से डूबी किसानों की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर तहसील के उफरी गांव के पास माइनर का पानी पांच दिनों से ओवर फ्लो हो रहा है। जिसके कारण किसानों की फसल पानी में डूब गई है। माइनर की सफाई न होने से पानी का बहाव समुचित नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी लेकिन अभी तक न तो पानी को बंद करना तो दूर अभी तक इसे कम भी नहीं किया गया जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 से निकली माइनर आंधीपुर, बेलसिया, उफरी, भीखपुर होते हुए शेखपुर, पिपरी के रास्ते कुँवर नदी में जा कर गिरती है। प्रधान राकेश कुमार यादव का कहना है कि माइनर की सफाई न कराए जाने की वजह से माइनर का पानी आगे नही बढ़ पा रहा है। जिसके कारण पानी ओवर फ्लो हो रहा है और पांच दिन से लगातार किसानों की गेहूं, आलू, मटर, चना, सरसो आदि की फसल पानी में डूबी हुई है। उफरी गांव के किसान सुभाष यादव, राम शब्द, दीनानाथ, फूलचंद, राजेश्वर, अमर सिंह आदि किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। लोगों का कहना है कि माइनर के बंधा की ऊंचाई भी कम हो गई है। अगर माइनर की सफाई न होने से पानी ओवर फ्लो होना स्वाभाविक है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को प्रधान राकेश कुमार यादव द्वारा अवगत कराया गया लेकिन पानी अभी तक कम नहीं किया गया। लोगों ने उच्चाधिकारियों से तत्काल माइनर का पानी कम कराने की मांग की है। वहीं सहायक अभियंता रामनगीना यादव का कहना है कि इस माइनर में जो पानी आ रहा है उसे बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें