फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र को पीटने के आरोपी प्रधानाध्यापक को करें बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरवें द्वितीय में तैनात शिक्षामित्र सुधा सिंह के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा की गई मारपीट से सोमवार को शिक्षामित्र संगठनों में काफी उबाल देखने को मिला। शिक्षामित्रों के संगठन पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने की दशा में शिक्षामित्रों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष देवसी प्रसाद यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान संगठन ने शिक्षामित्र पर हमला करने वाले प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह और उनके पुत्र आलोक सिंह को दंडित करने की मांग की। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल शिक्षामित्र का हालचाल पूछा। इसके बाद कुंवर सिंह उद्यान में बैठक की गई। जिसमें प्रधानाध्यापक के इस कृत्य की निंदा करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हम चुपचाप नहीं बैठेंगे हम सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर हीरालाल, तेजबहादुर, अशोक, उपेंद्र, राजेश, साकेत, शाहिद, तूफानी, रमेश, सतीश चौहान, दिनेश, धर्मेंद्र, श्याम कन्हैया, अंगद आदि उपस्थित थे। वहीं आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कुंवर सिंह उद्यान में हुई। जिसमें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने हिस्स लिया। बैठक के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश यादव, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, रामप्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, कैलाश यादव, सूर्य प्रताप प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें