फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के आश्वासन पर समाप्त हुआ छात्रों का अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बा स्थित श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय में बुधवार से अनशन पर बैठे छात्रों ने प्राचार्य के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। प्राचार्य डॉ. शीला मिश्रा ने अनशनरत छात्रों को चाय पिला कर आमरण अनशन समाप्त करवाया। आंदोलित छात्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलन कर रहे है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया। इसके तहत छात्रों ने महाविद्यालय में जम कर हंगामा भी किया था। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के आंदोलन को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। इस बीच छात्रों ने तहसीलदार लालगंज कृष्णानंद तिवारी को पत्रक देकर छात्रसंघ गठन की मांग को लेकर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। इसके पश्चात बुधवार को छात्र नेता सूर्य प्रताप यादव ने महाविद्यालय परिसर में ही आमरण अनशन शुरू कर दिया। गुरुवार को प्राचार्य डॉ. शीला मिश्रा अनशन स्थल पर पहुंची और अनशनरत छात्रों से वार्ता शूरू किया। इस दौरान वे छात्रसंघ चुनाव कराने को तो नहीं तैयार हुई, लेकिन बैठक बुला कर पिछले चुनाव में विजयी छात्रसंघ पदाधिकारियों का कार्यकाल इस साल के लिए बढ़ा देने का आश्वासन दिया। प्राचार्य के कार्यकाल बढ़ाने के आश्वासन पर आंदोलित छात्र मान गए। इसके पश्चात प्राचार्य ने छात्र नेता सूर्य प्रताप यादव को चाय पिला कर आमरण अनशन समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें