फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने रिक्शा स्टैंड में धरना दिया। सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे धरने पर डटी रहेंगी। धरना स्थल पर पहुंचे शहर कोतवाल ने धरना समाप्त करने को कहा। लेकिन वे धरने पर डटी रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होंगी तब तक किसी भी हाल में बीएलओ एवं पल्स पोलियो की ड्यूटी नहीं करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को न्यूनतम 18 हजार वेतन प्रतिमाह दिया जाए। साथ ही सहायिकाओं को न्यूनतम नौ हजार रूपये प्रति माह दिया जाए। विशेष योग्यता रखने वाली आंगनबाड़ियों को मुख्य सेविका के पद पर पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि हमने शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरने के संबंध में उन्हें पहले ही लिखित रूप से सूचित किया था। नगर संरक्षक संजीवन कुमार गौतम व संगठन नगर के संरक्षक अभय दत्त गौंड़ एडवोकेट ने कहा कि आर-पार के संघर्ष को हम तैयार हैं। धरने की अध्यक्षता सीमा यादव व संचालन अभयदत्त गौंड एडवोकेट ने किया। धरने में लक्ष्मी सिंह, सीमा यादव, शिवकुमारी यादव, लक्ष्मी गौंड, वंदना पाठक, संगीता गौंड, शशिकला यादव, सरोज उपाध्याय, सरोज पाल, बीना शर्मा, माधुरी चौरसिया, विजय लक्ष्मी, किरण सिंह, मंजू मौर्य, कंचन राय, अनीता श्रीवास्तव, ममता निगम, निर्मला देवी, निशा देवी, प्रमिला सिंह, किरण, शंकुतला, रोनिका यादव, प्रिया, अफसरी, शिमला, सरिता सिंह आदि मौजूद रही।

जंतर-मंतर पर धरने की सफलता का आह्वान
जहानागंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज के परिसर में मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पांच अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली मांग को लेकर होने वाले धरने को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई। ब्लाक मंत्री शिवप्रकाश चौबे ने कहा कि अपने हक के लिए एकजुट होकर लखनऊ पहुंचे ताकि सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करें। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक और शिक्षिका दिल्ली जाना चाहते हैं, वह अपना नाम लिखवा दें। ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि तीन अक्तूबर को कैफियात से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। संचालन विवेक सिंह ने किया। इस अवसर पर विकास सिंह, अमित राय, कृष्णानंद, कमलेश पांडेय, यशवंत सिंह, रामसागर, मनोज, भूपेंद्र मिश्रा, संजय सिंह, रामाकांत, अरविंद सिंह, गायत्री, श्यामलता, तारा, शशिबाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नौ सूत्री मांग को लेकर दिया धरना
फोटो संख्या-03
आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को रोडवेज परिसर में सातवें वेतनमान को एक जनवरी 16 से लागू नहीं किए जाने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना दिया। धरने के बाद मांग पत्र की प्रतिलिपि को प्रधान प्रबंधक संचालन को प्रेषित किया।
धरने की अध्यक्षता कर रहे चंद्रशेखर सिंह ने संविदा चालाकों, परिचालकों का मानदेय 17000 रुपया किए जाने आदि मांग सरकार से की। धरने का संचालन कर रहे मीडिया प्रभारी गिरीश चंद्र पांडेय ने कहा कि धरने के बाद अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो विशाल आंदोलन करने के लिए कर्मचारी बाध्य होंगे। धरने मे राजेंद्र यादव, अमरनाथ पाठक, जशवंत सिंह, जीपीएन सिंह, धीरेंद्र सिंह, निताश अहमद, अनिल पांडेय, वीरेंद्र कुमार मौर्या, जय प्रकाश यादव, दिनेश यादव, सत्यवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

चौथे दिन भी जारी रहा महिलाओं का धरना
आजमगढ़। फूलन सेना के नेतृत्व में संगीता और मुद्रिका देवी द्वारा डा. अंबेडकर पार्क में दिया जा रहा धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान वक्ताओं ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।
मुद्रिका देवी निषाद ने कहा कि चार दिन से हमारा धरना चल रहा है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक हमारी खोज खबर नहीं ली। वहीं महराजगंज पुलिस तरह-तरह के हथकंडे अपना कर जेल भेजने की धमकी दे रही है। मऊ जनपद के चंद्रापार गांव निवासिनी संगीता ने कहा कि यदि मुझे न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करूंगी। इस मौके पर मुखराजी देवी, प्यारी देवी, भीम निषाद, रमेश निषाद, संतोष गुप्ता, दीनानाथ साहनी, सीताराम निषाद, रमेश निषाद, संतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राजकुमार निषाद और संचालन रामजी निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें